सवाददाता - बागी न्यूज 24 नई किरण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित किया गया आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/“नई किरण” में...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
नई किरण प्रकोष्ठ की बैठक आयोजित किया गया
आजमगढ़। थाना कोतवाली परिसर स्थित परिवार परामर्श प्रकोष्ठ/“नई किरण” में बैठक आयोजित की गई। बैठक में कुल 02 पत्रावलियों में दोनों पक्षों को नोटिस/फोन के माध्यम से मिडिएशन हेतु आमंत्रित किया गया, जिसमें 01 पत्रावली में दोनों पक्ष उपस्थित हुए। उक्त प्रकरण में आवेदिका द्वारा ससुराल पक्ष व पति पर दहेज की मांग एवं शारीरिक/मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए गए थे। काउंसलिंग टीम द्वारा दोनों पक्षों की एक साथ एवं अलग-अलग काउंसलिंग कर अथक प्रयासों के उपरांत आपसी सहमति से समझौता कराया गया तथा विधिवत विदाई कराई गई। नई किरण प्रोजेक्ट के माध्यम से बिखरे हुए परिवारों को पुनः जोड़ने का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, जिससे पारिवारिक सौहार्द स्थापित होने के साथ-साथ माननीय न्यायालयों के कार्यभार में भी कमी आएगी। शेष पत्रावली में दोनों पक्षों को अगली तिथि हेतु सूचित कर मिडिएशन कराया जाएगा।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






