Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

थाना समाधान दिवस पर डीएम व एसएसपी ने सुनी जन समस्याएं

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कर अधिकतम प्रार्थना पत्रों का मौके पर कराया गया निस...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई कर अधिकतम प्रार्थना पत्रों का मौके पर कराया गया निस्तारण। थाना गम्भीरपुर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा स्वयं उपस्थित होकर आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया तथा सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जनसुनवाई के उपरान्त वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना गम्भीरपुर परिसर में निर्माणाधीन प्रशासनिक भवन का भूमि पूजन भी किया गया। इसके पश्चात थाना सरायमीर में जिलाधिकारी आजमगढ़ श्री रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना समाधान दिवस के दौरान जनसुनवाई की गयी। इस दौरान रिक्रूट आरक्षियों के बैरक का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, व्यवस्थाओं एवं अनुशासन के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। थाना गम्भीरपुर एवं थाना सरायमीर पर प्राप्त प्रार्थना पत्रों में से अधिकतम प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। शेष प्रार्थना पत्र राजस्व विभाग से सम्बन्धित पाए गए, जिनके त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण हेतु पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को तत्काल मौके पर भेजकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जा रही है। कार्यक्रम के दौरान जनता की समस्याओं को पारदर्शी एवं संवेदनशील तरीके से सुनते हुए त्वरित समाधान की कार्यवाही की गयी। पुलिस-प्रशासन द्वारा भविष्य में भी जनसामान्य की शिकायतों के शीघ्र एवं प्रभावी निस्तारण हेतु प्रतिबद्धता व्यक्त की गयी।









  



close