सवाददाता - बागी न्यूज 24 फरिहा / आजमगढ़ l फरिहा कस्बे की ईदगाह में ईद उल अजहा के मुक़द्दस मौके पर हजारों की तादाद में मुसलमानों ने नमाज़...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
फरिहा / आजमगढ़ l फरिहा कस्बे की ईदगाह में ईद उल अजहा के मुक़द्दस मौके पर हजारों की तादाद में मुसलमानों ने नमाज़-ए-ईद अदा की। सुबह से ही ईदगाह और आसपास के इलाकों में रौनक देखने को मिली। सफेद लिबास, तकबीरों की सदाएं और इबादत का खूबसूरत मंजर हर तरफ दिखाई दिया। नमाज़ के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद पेश की और मुल्क में अमन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर समाजसेवी शाह आलम फराही ने कहा कि ईदुल अज़हा कुर्बानी, त्याग और अल्लाह की राह में सब कुछ कुर्बान कर देने का पैगाम देती है। उन्होंने बताया कि हर साहिब-ए-हैसियत मुसलमान सुन्नत-ए-इब्राहीमी पर अमल करते हुए जानवरों की कुर्बानी करेगा और जरूरतमंदों में गोश्त तक्सीम करेगा। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। फरिहा चौकी प्रभारी चित्रांशु मिश्रा भारी पुलिस बल के साथ लगातार इलाके में निगरानी करते रहे। उन्होंने बताया कि नमाज़ पूरी तरह अमन-ओ-सुकून के माहौल में अदा की गई और कानून व्यवस्था का पूरी तरह पालन कराया गया। ईदगाह में लोगों ने मुल्क की तरक्की, आपसी मोहब्बत और भाईचारे के लिए खास दुआएं भी कीं।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






