Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जातिगत रंजिश के कारण मारने पीटने का आरोप रिपोर्ट दर्ज करने के लिए सौंपा प्रार्थना पत्र

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़।  थाना महाराजगंज अंतर्गत ग्राम जुड़ा राम निवासी स्नेहलता पत्नी रनजीत राम ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना महाराजगंज अंतर्गत ग्राम जुड़ा राम निवासी स्नेहलता पत्नी रनजीत राम ने एक प्रार्थना पत्र पुलिस अधीक्षक को सौंप कर जातिगत  रंजिश  के चलते उनके जेठ को मारने पीटने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की मांग किया है l स्नेहलता  ने अपने प्रार्थना पत्र में कहा कि गांव के ही नमन पाठक एवं अमन पाठक पुत्र गण  मधुर श्याम पाठक जो पड़ोसी ग्राम अरहरिया के हैं उन्होंने यशवंत को 31 मार्च को 9:30 बजे काम पर जाते समय माँ कैलाशी बाबू राम पांडे कॉलेज आफ फार्मेसी के पास रोककर मारपीट कर घायल कर दिया l राजनीति के दबाव के चलते रिपोर्ट थाने पर मेरे जेठ के खिलाफ ही दर्ज कर दी गई और हम लोगों की रिपोर्ट आज तक दर्ज नहीं की गई l उन्होंने फिर दर्ज करने की मांग किया l









  



   

close