सराफा मंडी में मारपीट में कालिका होटल के मालिक समेत तीन हिरासत में सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने होटल कालिका प...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर कोतवाली पुलिस ने होटल कालिका परिवार में हुई गहने चोरी की घटना का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी नौकर अतुल प्रजापति निवासी अजमतपुर कोडर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की एक अंगूठी और कान के दो टप्स बरामद किए हैं। इस बीच, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल होने के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया। वीडियो में होटल पक्ष के लोग सराफा मंडी में आरोपी नौकर के साथ सरेआम मारपीट और दबंगई करते दिख रहे थे। मामले में पुलिस तुरंत हरकत में आई और कानून हाथ में लेने वालों पर शिकंजा कस दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कालिका होटल के मालिक आदर्श चौहान पुत्र वीरेंद्र चौहान, कुंजेश जायसवाल निवासी कोलबाज बहादुर और सत्यम गुप्ता निवासी फरास टोला समेत तीन लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शांति भंग की धारा में तीनों का चालान कर दिया है, साथ ही गुंडागर्दी में इस्तेमाल की गई बाइक को भी सीज कर दिया है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






