Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बिजली बकाएदारों पर SDO का सख्त एक्शन: 20 कनेक्शन कटे, 12 उपभोक्ताओं ने बढ़वाया लोड

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   सिधारी, आजमगढ़ l विद्युत उपखंड सिधारी में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर शनिवारको मॉर्निंग रेड अभियान चलाया ...

 


सवाददाता - बागी न्यूज 24  

सिधारी, आजमगढ़ l विद्युत उपखंड सिधारी में बिजली चोरी और बकाया वसूली को लेकर शनिवारको मॉर्निंग रेड अभियान चलाया गया। उपखंड अधिकारी प्रथम मनोज कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने पुरानी जेल, पुराना पावर हाउस और पुरानी कोतवाली क्षेत्र में सघन चेकिंग की।  
SDO मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अभियान के दौरान 20 बड़े बकाएदारों के कनेक्शन काटे गए । कनेक्शन कटने के बाद 20 उपभोक्ताओं ने तुरंत बकाया राशि जमा कराकर बिजली बहाल कराई। चेकिंग के दौरान 12 उपभोक्ताओं के यहां स्वीकृत लोड से अधिक बिजली खपत पकड़ी गई। इन सभी का मौके पर ही भार वृद्धि कराया गया और जुर्माना वसूला गया।  SDO ने कहा कि उपभोक्ताओं को बार-बार नोटिस देने के बावजूद बकाया जमा नहीं किया जा रहा था। अब "सदन अभियान" के तहत रोजाना मॉर्निंग रेड की जाएगी। बिजली चोरी और बकाया किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 20 कनेक्शन विच्छेदित बकाया न जमा करने पर की गई कार्रवाई  12 भार वृद्धि की गई !









  



 

close