सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जयंती अवसर पर शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में वरिष...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भारत विकास परिषद के संस्थापक डॉ सूरज प्रकाश की जयंती अवसर पर शनिवार को जिला महिला चिकित्सालय में वरिष्ठ चिकित्सक आर डी यादव के नेतृत्व में भर्ती प्रसूताओं में बृहद स्तर पर फल वितरण किया गया। कार्यक्रम में परिषद के प्रांतीय संरक्षक अशोक अग्रवाल, जिला संयोजक एडवोकेट बद्री प्रसाद गुप्त, गतिविधि संयोजक पवन अग्रवाल, गतिविधि संयोजक गोविंद दुबे, डॉ निरंकार प्रसाद श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव, प्रभा शंकर त्रिपाठी, डॉ आर पी पांडेय, अतुल अग्रवाल आदि ने सहभागिता की। जिसके पश्चात् प्रतिभा निकेतन इंटर कॉलेज अतलस पोखरा पर एक विशिष्ट संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ राष्ट्र गीत वंदे मातरम् से हुआ। जिला संयोजक बद्री प्रसाद गुप्त ने संक्षेप में भारत विकास परिषद पर प्रकाश डाला तो प्रान्तीय संरक्षक अशोक अग्रवाल ने डॉक्टर सूरज प्रकाश के जन्म से लेकर उनके पूरे कृतित्व और परिषद की लंबी यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला। संगोष्ठी में संस्था के कोषाध्यक्ष आनंद प्रकाश श्रीवास्तव ने सभी आगन्तुकों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






