Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड और नेशनल सोशल इंपैक्ट अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. डी.डी. सिंह

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। रक्तदान को जन आंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा ने प्रदेश भर की संवेदना-2 अभियान में रक्तदान शिविर आयो...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। रक्तदान को जन आंदोलन बना चुकी सामाजिक संस्था निफा ने प्रदेश भर की संवेदना-2 अभियान में रक्तदान शिविर आयोजित करने वाली संस्थाओ के लिए 28 जून का दिन ऐतिहासिक बना दिया। प्रदेश भर के रक्तवीरों को मानवता की सेवा और रक्तदान जागरूकता के क्षेत्र में किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए एक ही दिन दो प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया। प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में निफा उ.प्र. द्वारा आयोजित संवेदना -2 सम्मान समारोह में आजमगढ़ से डॉ. डी.डी. सिंह को रक्तदान शिविरों के आयोजन, जागरूकता अभियान और अन्य सामाजिक कार्यों के लिए नेशनल इंटीग्रेटेड फोरम ऑफ आर्टिस्ट्स एंड एक्टिविस्ट्स (निफा) की ओर से नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड और इंग्लैंड की संस्था द्वारा वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ. बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग (उ.प्र.) वैश्य नटवर गोयल राज्य मंत्री लघु उद्योग निगम एवं विशिष्ट अतिथि प्रो. राजकुमार मित्तल वाइस चांसलर बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, संजय पांजवानी वाइस चेयरमैन वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस इंग्लैंड, डॉ. अश्विनी शेट्टी नेशनल प्रेसिडेंट निफा व संदीप बंसल राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल, स्माइल मैन सर्वेश अस्थाना, सोटो के जॉइंट डायरेक्टर डॉ. हर्षवर्धन द्विवेदी सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने यह सम्मान प्रदान करते हुए डॉ. डी.डी. सिंह के कार्यों की उन्मुक्त कंठ से सराहना की। अतिथियों ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विशेष रूप से रक्तदान एवं अंगदान को और बढ़ावा देने के लिए प्रोत्साहित किया। डॉ. डी.डी. सिंह ने कहा कि यह पूरे आजमगढ़ के लिए गौरव की बात है कि वर्ल्ड रिकार्ड्स आफ़ एक्सीलेंस लंदन व अंतरराष्ट्रीय संस्था निफ़ा द्वारा नेशनल सोशल इम्पैक्ट अवार्ड दिया जा रहा है। इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करने के लिए आजमगढ़ के समस्त रक्तदाता, रक्तदात्रियो एवं सम्मानित जनता का तथा प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी साथियों का आभार व्यक्त करता हूँ।









  



 

close