Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पूज्य विवेकानंद पराशर महाराज के जन्मोत्सव पर भक्ति की बही सरिता, सुन्दरकाण्ड, भजन संध्या व विशाल भंडारा सम्पन्न

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। पीतांबरा पीठ आश्रम, मुंडा आजमगढ़ में पीतांबरा धाम सरकार पूज्य श्री विवेकानंद पराशर जी महाराज के जन्मोत्...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। पीतांबरा पीठ आश्रम, मुंडा आजमगढ़ में पीतांबरा धाम सरकार पूज्य श्री विवेकानंद पराशर जी महाराज के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रविवार को भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे सुन्दरकाण्ड पाठ से हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीराम के गुणगान का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इसके बाद शाम 6 बजे आयोजित भजन संध्या में भक्ति गीतों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्तिरस में सराबोर रहे। कार्यक्रम के समापन पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।पूरे आयोजन के दौरान आश्रम परिसर जयकारों और भजन-कीर्तन से गूंजता रहा। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने पूज्य श्री विवेकानंद पराशर जी महाराज को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं अर्पित करते हुए उनके आशीर्वाद प्राप्त किए। आयोजन में संत-महात्माओं, भक्तों एवं आश्रम परिवार की सक्रिय सहभागिता रही, जिससे कार्यक्रम श्रद्धापूर्वक और सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।









  



 

close