Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

त्रैमासिक निरीक्षण में थाना निजामाबाद की व्यवस्थाओं का क्षेत्राधिकारी सदर ने लिया जायजा

  क्षेत्राधिकारी सदर ने आधुनिक पुलिसिंग ऐप एवं पोर्टलों के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l निजामाबाद - क्षे...

 क्षेत्राधिकारी सदर ने आधुनिक पुलिसिंग ऐप एवं पोर्टलों के प्रभावी उपयोग के दिए निर्देश

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l निजामाबाद - क्षेत्राधिकारी सदर श्रीमती आस्था जायसवाल द्वारा थाना निजामाबाद का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान थाना कार्यालय, जनसुनवाई कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क/मिशन शक्ति, सीसीटीएनएस, सीसीटीवी व्यवस्था, भोजनालय, विवेचना कक्ष, बैरक तथा विभिन्न अभिलेखों का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में समस्त विवेचकों एवं पुलिस कर्मियों को ई-साक्ष्य ऐप, ई-समन, यक्ष ऐप, साइबर पोर्टल, सीईआईआर पोर्टल, 1090 एवं i-RAD ऐप सहित अन्य आधुनिक तकनीकी संसाधनों का गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी उपयोग करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। क्षेत्राधिकारी सदर द्वारा थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव एवं कार्यालयीय कार्यों की समीक्षा की गई तथा व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त करते हुए जनशिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए गए।









  



close