सवाददाता - बागी न्यूज 24 वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश आजमगढ़ l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना को...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
आजमगढ़ l वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी एलवल एवं थाना कोतवाली परिसर स्थित नवीन मेस (दाल चूरमा) के जीर्णोद्धारित भवनों का उद्घाटन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सर्वप्रथम पुलिस चौकी एलवल के जीर्णोद्धारित भवन का उद्घाटन किया गया। इसके उपरांत पुलिस चौकी परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। वृक्षारोपण के पश्चात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र के सम्भ्रान्त व्यक्तियों एवं व्यापारियों के साथ गोष्ठी कर उनकी समस्याओं को सुना तथा संबंधित अधिकारियों को उनके गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए। इसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना कोतवाली परिसर स्थित नवीन मेस (दाल चूरमा) का उद्घाटन किया गया। मेस का जीर्णोद्धार पुलिस कर्मियों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने एवं उनके कल्याण के उद्देश्य से कराया गया है। उद्घाटन कार्यक्रम के उपरांत थाना क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से सुना गया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुवन कुमार सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण चिराग जैन, क्षेत्राधिकारी नगर शुभम तोदी सहित थाना एवं चौकी के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695