सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित शंकर जी के तिराहे पर सोमवार को आर डी कैफे का शुभारंभ हुआ। कैफे का उद्घाटन प्रो. समी...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। शहर के सिधारी स्थित शंकर जी के तिराहे पर सोमवार को आर डी कैफे का शुभारंभ हुआ। कैफे का उद्घाटन प्रो. समीर यादव के माता-पिता रीता देवी व दशरथ यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने नए प्रतिष्ठान के सफल संचालन की शुभकामनाएं दीं। कैफे संचालक प्रो. समीर यादव ने बताया कि आर डी कैफे में ग्राहकों के लिए स्पेशल चाय, ब्रेड-मक्खन सहित विभिन्न प्रकार के फास्ट फूड उपलब्ध रहेंगे। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए होम सर्विस की व्यवस्था भी की गई है। उन्होंने बताया कि कैफे प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा। उन्होंने बताया कि स्वाद और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए अनुभवी कारीगरों को गोंडा से बुलाया गया है, ताकि ग्राहकों को बेहतर सेवा और गुणवत्तापूर्ण व्यंजन उपलब्ध कराए जा सकें। उद्घाटन समारोह में सुभाष यादव, लकी यादव, सीमांत यादव, अंगद यादव, सुधीर यादव सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने कैफे के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे क्षेत्र के लोगों के लिए एक बेहतर खानपान केंद्र बताया।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






