Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

थाना अतरौलिया परिसर में आरक्षी/मुख्य आरक्षी आवास निर्माण हेतु भूमि पूजन व शिलान्यास सम्पन्न

  पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। थाना अतरौलिया  में वरिष...

 

पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना अतरौलिया  में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में पुलिस कर्मियों के आवासीय सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण हेतु आरक्षी/मुख्य आरक्षीगण के लिए 32 आवासों के निर्माण कार्य का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री चिराग जैन एवं क्षेत्राधिकारी बुढ़नपुर श्री अजय कुमार सिंह द्वारा विधिवत भूमि पूजन कर निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा कहा गया कि पुलिस कर्मियों को बेहतर आवासीय सुविधाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है, जिससे उनके कार्य निष्पादन की क्षमता एवं मनोबल में वृद्धि होगी। निर्माणाधीन आवास पूर्ण होने के उपरांत आरक्षी एवं मुख्य आरक्षीगण को सुरक्षित एवं सुविधायुक्त आवास उपलब्ध होंगे, जिससे पुलिस बल के कल्याण एवं कार्यकुशलता को और अधिक मजबूती मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान थाना अतरौलिया के प्रभारी निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।









  



close