सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l मृतक संघ के तत्वाधान में 32वां मृतक पुनर्जन्म दिवस 30 जून 2026 को मनाया गया l इस अवसर पर लाल बिहारी मृ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l मृतक संघ के तत्वाधान में 32वां मृतक पुनर्जन्म दिवस 30 जून 2026 को मनाया गया l इस अवसर पर लाल बिहारी मृतक दागी ने कुछ उपलब्धियां के साथ कहा कि सन 1976 से हजारों अभिलेखों में जीवित मृतकों और हजारों धोखाधड़ी भ्रष्टाचार घूसखोरी से पीड़ित के जमीनों मकान को वापस दिलाकर सामाजिक न्याय मानव अधिकार मौलिक अधिकारों की रक्षा किया है l उन्होंने कहा है कि उच्च न्यायालय में मृतक जन हित रिट 2019 में पारित आदेश के बाद सरकार ने खसरा खतौनी अभिलेखों में कंप्यूटरीकरण किया गया l सन 1985 में बनारसी साड़ी बहुल क्षेत्र मुबारकपुर में बाल श्रमको और बधुआँ बाल श्रमिकों को शासन को प्रशासन के सहयोग से 50000 से अधिक बच्चों को शोषण से मुक्त कराया गया और आजमगढ़ और मऊ में 60 बाल श्रमिक विद्यालयों में दाखिला कराकर शिक्षा स्वास्थ्य से जोड़ा गया l रेल गाड़ियों में पुलिस के उत्पीड़न और अवैध वसूली सन 2000 से आवाज उठाकर मुकदमा लड़ा, कृषि बाल मजदूर महिलाओं पशु पक्षियों जीव जंतुओं की रक्षा हत्या के रोकने के लिए जागरूक किया गया l साधन सहकारी समितियां जिला सहकारी बैंक में किसानों के साथ हो रहे भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाकर 1 किलो चीनी के फर्जी मुकदमे में फसाया गया सन 1985 से 14 वर्ष मुकदमा लड़ा,बिना सदस्य विधानसभा 9 सितंबर 1986 को विधानसभा में विभिन्न समस्याओं पर आवाज उठाकर गिरफ्तारी दिया,सन 1976 से सन 1994 में सरकारी दोनों फाइलों अधिकारी को मिली भगत से सबूत गायब कर मौलिक हत्या किया गया, पुलिस की फाइनल रिपोर्ट कार्यालय न्यायालय से गायब कर दिया गया, मै संविधान और न्यायालय कानून का सम्मान करता रहा हूं फिर भी न्याय नहीं मिल रहा है l उन्होंने सभी राजनीतिक पार्टियों के अध्यक्षों नेताओं से अनुरोध किया है कि जन न्याय कल्याण में सन 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव में मृतक संघ के एक सीट का समर्थन दे कर जनता कि विधानसभा में आवाज उठाकर विभिन्न समस्याओं की मानसिक मुर्दो को न्याय मानवता के प्रति जागरूक कर सकूं l
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






