सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। "अन्नदान महादान" की भारतीय परंपरा को सार्थक रूप देते हुए गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास अन...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। "अन्नदान महादान" की भारतीय परंपरा को सार्थक रूप देते हुए गैर-राजनीतिक सामाजिक संगठन प्रयास अनाज बैंक द्वारा नगर के सरफुद्दीनपुर स्थित सिंहासनी वाटिका में भव्य 'अन्नदाता सम्मान समारोह' का आयोजन किया गया। समारोह में समाजसेवा एवं अन्नदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अन्नदाताओं को अंगवस्त्र प्रशस्ति पत्र पौधा एवं संगठन की सदस्यता प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ओमकार सिंह, अरविंद कुमार, श्याम सुंदर, शिव प्रसाद पाठक, रमेश चंद यादव, जनार्दन, डॉ. आर.एस. यादव, नरेंद्र कुमार, हनुमान प्रजापति, चंद्रशेखर शर्मा, शंकर प्रसाद योगाचार्य, रैना यादव, कंचन चौबे, रेनू पांडे, ममता राय, उपमा राय एवं शांति सहित अनेक समाजसेवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रयास के केंद्रीय अध्यक्ष रणजीत सिंह ने कहा कि अन्न का प्रत्येक दाना ईश्वर का प्रसाद है। इसकी रक्षा और सदुपयोग हम सभी का नैतिक दायित्व है। जिन अन्नदाताओं ने कुंतलों के हिसाब से गेहूं एवं चावल दान कर जरूरतमंद और वंचित परिवारों के जीवन में आशा का दीप जलाया है, उनका यह योगदान समाज के लिए अनुकरणीय है। यदि प्रत्येक सक्षम व्यक्ति अपनी सामर्थ्य के अनुसार अन्नदान करे, तो कोई भी परिवार भूखा नहीं सोएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए मंडली अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह ने कहा कि किसी भी समाज की वास्तविक समृद्धि उसके सेवा संस्कारों से मापी जाती है। अन्नदान सबसे श्रेष्ठ दान है, क्योंकि यह सीधे मानव जीवन की रक्षा करता है। प्रयास अनाज बैंक जिस निस्वार्थ भावना से जरूरतमंदों तक अन्न पहुंचाने का कार्य कर रहा है, वह पूरे समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्रत्येक नागरिक को इस पुनीत अभियान से जुड़कर मानव सेवा के इस यज्ञ में अपनी आहुति देनी चाहिए। समारोह में संगठन के विस्तार की घोषणा करते हुए ओमकार सिंह को पल्हना ब्लॉक अध्यक्ष डॉ. श्याम सुन्दर सिंह गहलोत को नगर अध्यक्ष, ई अमित यादव को नगर सचिव और ओम नारायण श्रीवास्तव को विविध सलाहकार मनोनीत किए जाने की घोषणा भी की गई। संचालन सी.एल. यादव ने किया। इस अवसर पर मीरा चौहान, ममता राय, नीलम सिंह, उषा राय, सोनी खातून, रैना यादव, रंजना सिंह, रेनू पांडेय, नम्रता पाठक, वीना ठाकुर, कंचना चौबे, इरफान अहमद, शिव प्रसाद पाठक, डॉ. विरेंद्र पाठक, मंडल अध्यक्ष राणा बलवीर सिंह, , घनश्याम पांडेय, सजीव राय, शंभू दयाल सोनकर, अंगद सैनी, राजीव शर्मा, इंजी. सुनील यादव, ई दीपक यादव, ई अमित यादव, रामकेश यादव आदि उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






