Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का एक सदस्य गिरफ्तार

  एसएससी जीडी भर्ती में चयन कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध धन उगाही का खुलासा सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। थाना रानी की सराय पुलि...

 

एसएससी जीडी भर्ती में चयन कराने के नाम पर अभ्यर्थियों से अवैध धन उगाही का खुलासा

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना रानी की सराय पुलिस द्वारा फर्जी दस्तावेज तैयार कर नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को गिरफ्तार किया गया है।
 वादी पंकज यादव पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी अंधौरी, थाना रानी की सराय द्वारा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर धोखाधड़ी करने के संबंध में थाना रानी की सराय पर अभियोग पंजीकृत कराया गया था। विवेचना के दौरान कई अन्य व्यक्तियों के नाम प्रकाश में आए। मुखबिर की सूचना पर  बेलइसा बाजार के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ मिलकर एसएससी जीडी की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से धन लेकर फर्जी निवास एवं चरित्र प्रमाण पत्र तैयार करता था तथा कम मेरिट वाले क्षेत्रों में भर्ती कराने का झांसा देकर अवैध लाभ अर्जित करता था। मामले में अन्य व्यक्तियों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।









  



close