Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

देश मे युवाओ और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है सरकार -डाo अमरनाथ पासवान

  कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आद...

 

कांग्रेस पार्टी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री से तत्काल इस्तीफे की मांग 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आदेश के अनुसार आज जिला कांग्रेस कार्यालय पर प्रेस वार्ता में डाक्टर अमरनाथ पासवान ने कहा कि आज शिक्षा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है l हाल में हुई नीट परीक्षा के पेपर लीक के बाद कांग्रेस ने जो आवाज उठाया है और सड़कों पर जो संघर्ष कर रही है  l उसी के चलते ही सरकार ने इस परीक्षा को दोबारा कराया l आज छात्र मानसिक तनाव के कारण विभिन्न राज्यों में अब तक 12 छात्र अपनी जान गंवा चुके हैं l पिछले 12 वर्षों में 23 राष्ट्रीय परीक्षाओं का पेपर लीक हुआ है छात्रों और अभिभावक से सीधा संवाद करने के लिए छात्रों की गूंज कार्यक्रम के माध्यम से कोटा महारैली से आरंभ किया गया है l        उन्होंने कहा कि जेन जी परिवार 3:30 लाख करोड रुपए शिक्षा पर खर्च करते हैं आज बेरोजगारी सर चढ़कर बोल रही है 29.01% स्नातक युवा बेरोजगार हैं और छात्रों की आत्महत्या की दर पिछली एक दशक में 65% तक बढ़ गई है l जननायक श्री राहुल गांधी जी एक नई शिक्षा व्यवस्था की नीव रखना चाहते हैं जिससे छात्रों की आवाज शामिल हो l आज एक आम परिवार को  निजी विद्यालयों  की तरफ धकेला जा रहा है l आज लोगों को अपनी संपत्ति बेच करके कर्ज लेकर के बच्चों को पढ़ना पड़ रहा है l सरकारी स्कूल की शिक्षा व्यवस्था एकदम लाचार हो चुकी है तमाम सरकारी स्कूल बंद हो रहे हैं l भारत की शिक्षा व्यवस्था आज सिर्फ एक वसूली तंत्र बनाकर के रह गया है  l 
          प्रेस वार्ता के अंत में लखनऊ में भीषण  अग्नि  कांड में छात्र और छात्रों के श्रद्धांजलि अर्पित की गई l इस प्रेस वार्ता के मुख्य अतिथि का स्वागत शहर अध्यक्ष काज़ी रियाजुल हसन ने किया l 
   इस  वार्ता में उपस्थित रहे श्री चंद्रपाल यादव,मुन्नू यादव, पूर्णमासी प्रजापति, अरुण पाठक, बिलाल बेग , कैप्टन अशोक वर्मा, प्रेम चौहान, मिर्जा शाने आलम, प्रदीप यादव, बालचंद राम, हरिनाथ गोविंद शर्मा मंत्राज यादव, मुशीर अहमद,  हरिओम उपाध्याय सोनू प्रजापति,बिर्जेश पाण्डेय, श्याम सुंदर गहलोत, महताब आलम तथा श्यामदेव यादव आदि मौजूद रहे









  



close