Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

अवैध रूप से लगे प्रतिबंध छात्र राजनीति को कुचलने की साजिश : छात्र नेता

अवैध रूप से लगे प्रतिबंध छात्र राजनीति को कुचलने की साजिश, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लोकतंत्र की हत्या : छात्र नेता आयोजन: छात्र नेतृत्व सं...

अवैध रूप से लगे प्रतिबंध छात्र राजनीति को कुचलने की साजिश, लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें लोकतंत्र की हत्या : छात्र नेता

आयोजन: छात्र नेतृत्व संगम समारोह - 2026

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। तमसा सभागार में 'छात्र नेतृत्व संगम समारोह, 2026' का भव्य आयोजन किया गया। इस समारोह में जिले के समस्त डिग्री कॉलेजों के छात्र नेताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। लिंगदोह कमेटी की सिफारिशों का विरोध समारोह में उपस्थित सभी छात्र नेताओं ने एक सुर में छात्र संघ चुनावों पर लगे प्रतिबंध को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया। वक्ताओं ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें छात्र संघों को कमजोर करने का एक कुचक्र हैं। यह आम परिवार, गरीब और किसान पृष्ठभूमि से आने वाले युवाओं को राजनीति में आगे बढ़ने से रोकने की एक सोची-समझी साजिश है। छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि लिंगदोह कमेटी की सिफारिशें यह तर्क देती हैं कि इससे पूरी तरह अपराधियों का छात्र राजनीति में प्रवेश रुक रहा था, जबकि वास्तविकता यह है कि आज संसद में अपराधियों का जमावड़ा लगा हुआ है। डीएवी के पूर्व अध्यक्ष श्री कमलेश यादव व् अविनाश यादव एव पूर्व उपाध्यक्ष रविन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में सयुंक्त रूप से कहा कि छात्रों के विरोध के स्वर को दिशा देने का माध्यम हमेशा से छात्र राजनीति रही है, जिसे कुचलने की लगातार साजिश रची जा रही है। एकजुटता और नए मंच का प्रस्ताव समारोह के दौरान एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पास किया गया। छात्र नेताओं ने कहा कि डिग्री कॉलेजों के जितने भी छात्र नेता अलग-अलग बिखरे हुए हैं, उन्हें आपस में जोड़ने की सख्त आवश्यकता है। देश और जिले के विभिन्न गंभीर मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए एक मजबूत मंच की जरूरत है, जिससे पुराने छात्र नेताओं के द्वारा एक ऐसा मंच संचालित किया जा सके जो नए और युवा छात्र नेताओं का मार्गदर्शन कर सके। समारोह को मुख्यरूप से अनिल सिंह (पूर्व अध्यक्ष,दुर्गा पी जी कॉलेज) दिनेश यादव जी (पूर्व अध्यक्ष,डी ए वी कॉलेज) आशुतोष द्विवेदी (वरिष्ठ पत्रकार) राम अवध यादव (पूर्व उपाध्यक्ष डीएवी) शाने आलम बेग (छात्र नेता) विमला यादव, अमित राय , सौरव राय, संजय निषाद, रजनीश राय, अमर बहादुर यादव निषांत राय, रोशन यादव आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का सफलसंचालन कर रहे शिबली कॉलेज छात्र संघ के पूर्व महामंत्री संजय कुमार पाण्डेय सरस ने कहा कि पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष बाबू प्रवीण सिंह ने जो सभी छात्र नेताओं को एकत्रित करके छात्र नेतृत्व संगम समारोह के आयोजन के लिए उत्साहित किया है वह काबिले तारीफ है l
कार्यक्रम की अध्यक्षता साकेत महाविद्यालय के पूर्व अध्यक्ष फूलचंद्र यादव जी ने की। मुख्य रूप से रविकांत त्रिपाठी,राजेश गिरि,अनिल यादव,सौरभ सिंह,राकेश निषाद,पंकज सिंह,सुधीर राय,आयुष सिंह,विवेक राय , कन्हैया कुमार 'राव', अभय यादव, शारिक आजमी, विशाल दुबे, रितुराज सिंह, विकास यादव, अखिलेश पाण्डेय, प्रदीप यादव, आशीष यादव आदि सहित सैकड़ों छात्र और युवा उपस्थित रहे।









  



close