गंगा समग्र ने सिधारी घाट पर सफाई की पहल कर तससा बचाओ यात्रा का लिया निर्णय सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर के सिधारी घाट पर गंगा सम...
गंगा समग्र ने सिधारी घाट पर सफाई की पहल कर तससा बचाओ यात्रा का लिया निर्णय
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर के सिधारी घाट पर गंगा समग्र के प्रतिनिधियों ने तमसा नदी की सफाई की पहल करते हुए लोगों को जागरूक किया और इसे स्वच्छ रखने का संकल्प लेकर तमसा बचाओ पदयात्रा का निर्णय लिया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में आर्यमगढ़ के विभाग संरक्षक सुभाष चन्द्र तिवारी कुन्दन ने कहा कि पौराणिक तमसा नदी को स्वच्छ करना गंगा समग्र का लक्ष्य है। उन्होंने तमसा की सफाई पर जिला प्रशासन द्वारा ध्यान न दिए जाने पर असंतोष व्यक्त किया। आगे उन्होंने बताया कि तमसा बचाओ यात्रा जुलाई मास में प्रसिद्ध दुर्वासा धाम से निकलकर द्रोणाचार्य, दत्तात्रेय और चंद्रमा ऋषि आश्रम होते हुए आजमगढ़ नगर तक आयेगी। तमसा प्रभाग के संयोजक दिलीप जी ने बताया कि गंगा और उसकी सहायक नदियों को निर्मल बनाने हेतु गंगा समग्र द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल हमारे जीवन का हिस्सा है, इसलिए इसके स्वच्छता पर ध्यान देते हुए लोगों को नदियों में कूड़ा ,कचड़ा और प्लास्टिक फेंकना बंद करना चाहिए। संचालन लालगंज के संयोजक विवेकानंद मिश्र ने किया। इस मौके पर आर्यमगढ़ जिला के संरक्षक डा. एच. एन. पाठक, संयोजक महंत संजय कुमार पांडेय, लालगंज के सहसंयोजक अवधेश सिंह, सत्यप्रकाश तिवारी पप्पू, राजेश रंजन,मनीष सिंह, दीपक सिंह, चंदन खरवार, घूरेलाल मौर्य आदि उपस्थित थे।

"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695