Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

गोंड समाज के साथ नहीं होने देंगे अन्याय, दिलाएंगे हक - बैजनाथ रावत

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कहरवा नृत्य के साथ निकली भव्य झांकी सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं गोंड यु...

महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस पर कहरवा नृत्य के साथ निकली भव्य झांकी

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। भाजपा अनुसूचित जनजाति एवं गोंड युवा छात्र संघ आजमगढ़ के तत्वाधान में भाजपा कार्यालय पर शौर्य और वीरता की प्रतीक वीरांगना महारानी दुर्गावती को नमन करते हुए उनके दिवस को 'बलिदान दिवस के रूप में मनाया गया। गोष्ठी से पूर्व भाजपा कार्यालय से लेकर कलेक्ट्रेट तक पारंपरिक वेशभूषा में कहरवा नृत्य और घोड़े पर सवार वीरांगना महारानी दुर्गावती की जीवंत झांकी आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। कार्यक्रम का सफल आयोजन जिलाध्यक्ष भीम प्रसाद गोंड एवं जिला उपाध्यक्ष नंदलाल गोंड के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, आयोग के सदस्य तिजाराम और विशिष्ट अतिथि मुन्ना खरवार प्रदेश महामंत्री और विनय कुमार द्वारा महारानी दुर्गावती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। गोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत ने महारानी दुर्गावती के शौर्य और बलिदान को याद किया। उन्होंने कहा देश की रक्षा के लिए महारानी दुर्गावती का बलिदान आज की महिलाओं और युवाओं के लिए अत्यंत अनुकरणीय है। वर्तमान भाजपा सरकार गोंड जनजाति के उत्थान और विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अध्यक्ष ने गोंड समाज को अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र का हक दिलाने के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर समाज के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। इस अवसर पर सत्येंद्र गोंड, ध्रुव सिंह, दीपचंद गोंड, फूलचंद गोंड, शिवचंद गोंड, पप्पू गोंड, कुलदीप गोंड, उदित नारायण गोंड, सोनू गोंड, सहातम गोंड, राजकुमार गोंड उपस्थित रहे।









  



close