Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ग्राम प्रधान ने एसडीएम से की कार्रवाई की मांग

सं वाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। विख तहबरपुर के ग्राम पंचायत मड़या के ग्राम प्रधान ने गुरूवार को सार्वजनिक रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को ...


संवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। विख तहबरपुर के ग्राम पंचायत मड़या के ग्राम प्रधान ने गुरूवार को सार्वजनिक रास्ते पर हुए अवैध अतिक्रमण को खाली कराने एवं ग्राम समाज के खड़ंजे को क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी सदर से की है। अपने शिकायतपत्र में ग्राम प्रधान तासीन शेख ने आरोप लगाया कि गांव के कुछ लोगों द्वारा ग्राम समाज के रास्ते में लगे खड़ंजे को उखाड़कर निजी आवास निर्माण का कार्य किया जा रहा। इससे ग्रामीणों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है तथा सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है। शिकायत में कहा गया है कि संबंधित व्यक्तियों द्वारा खड़ंजे की ईंटें हटाने एवं रास्ते को अपनी निजी भूमि बताकर निर्माण कार्य आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे वाद-विवाद की स्थिति उत्पन्न हो रही है। ग्राम प्रधान ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए तथा यदि सार्वजनिक रास्ते एवं सरकारी संपत्ति को नुकसान की जांच कराकर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराकर ग्रामीणों के आवागमन को सुचारु बनाए रखा जाए।









  



close