सं वाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा आयोजित “बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स सर्वे 2026” में आजमगढ़ के जि...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। फेम इंडिया एवं एशिया पोस्ट द्वारा आयोजित “बेस्ट डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट्स सर्वे 2026” में आजमगढ़ के जिलाधिकारी IAS रविंद्र कुमार को देश के शीर्ष 25 जिलाधिकारियों में प्रमुख स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट प्रशासनिक कौशल, जनसंवेदनशील कार्यशैली, विकासोन्मुख सोच एवं जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक मानी जा रही है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में आजमगढ़ ने विकास और सुशासन के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। तमसा नदी पुनरुद्धार अभियान से लेकर सस्टेनेबल गवर्नेंस जैसे अभिनव प्रयासों तक, जिले ने पूरे देश में एक सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत किया है। आजमगढ़ की बदलती तस्वीर में जनभागीदारी, पारदर्शी प्रशासन और नवाचार का अद्भुत समन्वय देखने को मिल रहा है। यही कारण है कि आजमगढ़ अब केवल पूर्वांचल ही नहीं, बल्कि पूरे देश में सुशासन और विकास मॉडल के रूप में चर्चित हो रहा है। यह सम्मान केवल एक अधिकारी की उपलब्धि नहीं, बल्कि बदलते आजमगढ़ और नए उत्तर प्रदेश की उभरती पहचान का प्रतीक है।






