Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

हर बच्चे तक शिक्षा की रोशनी पहुँचाना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता - जिलाधिकारी

  स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण का जिलाधिकारी ने  किया शुभारंभ सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वा...

 

स्कूल चलो अभियान-2026 के द्वितीय चरण का जिलाधिकारी ने  किया शुभारंभ

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के क्रम में जनपद में शैक्षिक सत्र 2026-27 के द्वितीय चरण का जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने विकास खण्ड पल्हनी स्थित जूनियर हाई स्कूल जाफरपुर परिसर से स्कूल चलो अभियान-2026 का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने छात्र-छात्राओं की जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया तथा जनपदवासियों से अपने बच्चों का समय से विद्यालयों में नामांकन कराकर अभियान को सफल बनाने की अपील की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा उपलब्ध कराना शासन की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी पात्र बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे, इसके लिए सभी विभाग समन्वय स्थापित कर अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप दें। उन्होंने शिक्षकों, ग्राम पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, अभिभावकों तथा जनप्रतिनिधियों से घर-घर संपर्क कर बच्चों का नामांकन सुनिश्चित कराने का आह्वान किया। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में एडीओ पंचायत एवं समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारियों की ऑनलाइन बैठक आयोजित की जाए, जिसमें नामांकन अभियान की प्रगति, ड्रॉपआउट बच्चों की पहचान, ग्रामवार कार्ययोजना तथा विभागीय समन्वय की नियमित समीक्षा की जाए, ताकि अभियान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित हो सके। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), आजमगढ़ द्वारा नवप्रवेशित बच्चों के नामांकन का प्रतीकात्मक कार्यक्रम आयोजित कराया गया। साथ ही बच्चों को नवीन शैक्षिक सत्र की पाठ्य पुस्तकों का प्रतीकात्मक वितरण भी किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक अभियान में सहभागिता करते हुए शिक्षा के महत्व से संबंधित जागरूकता संदेश प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) आजमगढ़, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, खण्ड शिक्षा अधिकारी पल्हनी, खण्ड शिक्षा अधिकारी ठेकमा, विद्यालय के प्रधानाध्यापक, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं तथा अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।









  



 

close