सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में नई कार्यकारिणी का गठन इंटरनेशनgल पब्लिक स्कूल...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत शाखा आजमगढ़ के तत्वावधान में नई कार्यकारिणी का गठन इंटरनेशनgल पब्लिक स्कूल एलवल, आजमगढ़ के प्रांगण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान धन्वंतरि के चित्र पर गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह, वरिष्ठ चिकित्सक डॉ भक्तवत्सल एवं सीताराम पांडेय ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया। डॉ वेद प्रकाश सिंह ने आए हुए सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह देकर स्वागत सम्मान किया। आरोग्य भारती गोरक्ष प्रांत के उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र कुमार सिंह ने जिला की नई कार्यकारिणी के गठन की घोषणा की, जिसमें डॉ देवेश दूबे अध्यक्ष, डॉ रणधीर सिंह सचिव, सीताराम पांडेय संरक्षक, डॉ चमन लाल उपाध्यक्ष, डॉ नीरज सिंह कोषाध्यक्ष, डॉ नेहा दूबे महिला प्रमुख, डॉ अनिल पांडेय संयोजक, डॉ सी .जी मौर्य मीडिया प्रभारी सर्वसम्मति से चुने गए। प्रांतीय उपाध्यक्ष ने सभी पदाधिकारीयों को शपथ ग्रहण कराया। उन्होंने बताया कि हम अपने जीवन में नियमित योग प्राणायाम ध्यान एवं आहार विहार का पालन करें तो हम लंबे समय तक निरोगी जीवन जी सकते हैं। इसी क्रम में डॉ भक्तवत्सल एवं डॉ वेद प्रकाश सिंह को गोरक्ष प्रांत के आजमगढ़ मंडल को विस्तार देने की नई जिम्मेदारी सौंपी गई। कार्यक्रम का संचालन डॉ सी.जी मौर्य ने किया। कार्यक्रम के अंत में आरोग्य संपदा पत्रिका का विमोचन किया गया। इस अवसर पर कौशल कुमार राय, डॉ अनुराग श्रीवास्तव, डॉ ए.के राय एवं डॉ अभिषेक राय,संदीप पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






