Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने ग्रामीण महिलाओं के साथ धान की रोपाई कर किया आत्मीय संवाद

  सदस्य राज्य महिला आयोग ने खेत में धान की रोपाई कर ग्रामीण महिलाओं के साथ श्रम एवं सहभागिता का दिया संदेश सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़...

 

सदस्य राज्य महिला आयोग ने खेत में धान की रोपाई कर ग्रामीण महिलाओं के साथ श्रम एवं सहभागिता का दिया संदेश

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डॉ. प्रियंका मौर्या ने अपने जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दौरान आजमगढ़ के ग्राम बड़ौरा बुजुर्ग पहुंचकर ग्रामीण महिलाओं के साथ आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उन्होंने खेत में धान की रोपाई कर ग्रामीण महिलाओं के साथ श्रम एवं सहभागिता का संदेश दिया। डॉ. प्रियंका मौर्या ने धान की रोपाई कर रही महिलाओं के साथ सहजता से बातचीत की और उनकी कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से उनके दैनिक जीवन, परिवार एवं स्थानीय स्तर पर आने वाली समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही उन्होंने यह भी जाना कि महिलाओं को शासन एवं सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है अथवा नहीं। महिलाओं से संवाद के दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं स्वावलंबन की दिशा में संचालित योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली तथा पात्र महिलाओं को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा महिलाओं के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र महिला तक पहुंचाना शासन की प्राथमिकता है। इस दौरान डॉ. प्रियंका मौर्या ने कहा कि ग्रामीण महिलाएं कृषि एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण आधार हैं। खेतों में महिलाओं की मेहनत और सहभागिता समाज एवं परिवार के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए उनसे सीधे संवाद करना बेहद आवश्यक है। राज्य महिला आयोग की सदस्य को अपने बीच पाकर धान की रोपाई कर रही ग्रामीण महिलाओं में खुशी का माहौल रहा। महिलाओं ने उनके सहज एवं सरल व्यवहार की सराहना करते हुए कहा कि जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी जब आमजन के बीच पहुंचकर उनके साथ आत्मीयता से संवाद करते हैं तो उनमें विश्वास और उत्साह का संचार होता है।









  



  

close