Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

भूमि का फर्जी बैनामा किए जाने का आरोप

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मादेपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र झूरी ने उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को शिकायती पत्र...

 सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के मादेपुर गांव निवासी गोविंद पुत्र झूरी ने उपजिलाधिकारी बूढ़नपुर को शिकायती पत्र देकर अपनी भूमि का कथित रूप से फर्जी बैनामा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता गोविंद का आरोप है कि कुछ दबंग एवं मनबढ़ लोगों ने षड्यंत्र के तहत उनकी जमीन का फर्जी तरीके से बैनामा करा दिया। उनका कहना है कि उनकी जगह किसी अन्य व्यक्ति को खड़ा कर उनकी भूमि का बैनामा किसी दूसरे व्यक्ति के नाम करा लिया गया, जिससे उन्हें अपनी जमीन पर अधिकार को लेकर गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गोविंद ने बताया कि इस संबंध में उन्होंने कई बार प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक आरोपितों के विरुद्ध कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। इससे उनका प्रशासन से विश्वास उठता जा रहा है। पीड़ित ने उपजिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, कथित फर्जी बैनामे की वैधानिक जांच करवाने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपनी भूमि पर कब्जा और स्वामित्व के अधिकार की रक्षा की भी गुहार लगाई है। फिलहाल उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय ने कहा कि शिकायत प्राप्त होने के बाद मामले की जांच किए जाने की बात कही जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।









  



 

close