Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जल जमाव की समस्या के समाधान के लिए सौपा ज्ञापन

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   बूढ़नपुर /आजमगढ़ l नगर पंचायत के रानीपुर वार्ड में लंबे समय से बनी जल निकासी एवं जलजमाव की समस्या को लेकर स्थान...

 


सवाददाता - बागी न्यूज 24  

बूढ़नपुर /आजमगढ़ l नगर पंचायत के रानीपुर वार्ड में लंबे समय से बनी जल निकासी एवं जलजमाव की समस्या को लेकर स्थानीय लोगों ने सोमवार को तहसील दिवस के दौरान जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र समाधान की मांग की।साथ ही तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। शिकायत पर गंभीरता दिखाते हुए जिलाधिकारी ने नगर पंचायत बूढ़नपुर के अधिशासी अधिकारी ईओ आशीष राय को फटकार लगाई और समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कार्यप्रणाली में सुधार नहीं हुआ और जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
इस दौरान नगर पंचायत के पूर्व प्रत्याशी प्रिन्स सिंह 'मोन्टी' ने भी जिलाधिकारी को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि ईओ आशीष राय अक्सर नगर पंचायत कार्यालय में उपस्थित नहीं रहते, जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस संबंध में पहले भी शिकायत की जा चुकी है, लेकिन स्थिति में अपेक्षित सुधार नहीं हुआ। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रानीपुर वार्ड में जल निकासी की समस्या का तत्काल निरीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाएगा, ताकि नागरिकों को राहत मिल सके। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद नगर पंचायत प्रशासन सक्रिय होकर लंबित समस्याओं का जल्द समाधान करेगा।इस मौके पर लालती अंशु शीला गीता कलावत रीता झूम्रति कौशिल्ला सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।









  



 

close