Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सखी वन स्टाप सेन्टर में आवासित बालिका द्वारा आत्महत्या की घटना काडी एम एवं एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत स्थित सखी वन स्टाप सेन्टर में आवासित एक बालिका द्वारा बाथरूम में फांसी लगा...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l थाना सिधारी क्षेत्रान्तर्गत स्थित सखी वन स्टाप सेन्टर में आवासित एक बालिका द्वारा बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार तत्काल मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों से घटना की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। इस दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी, फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आज प्रातः सखी वन स्टाप सेन्टर में आवासित बालिका शौचालय जाने के लिए गई थी। काफी समय तक बाहर न आने पर वहां तैनात कर्मचारियों को संदेह हुआ। लगभग एक से डेढ़ घंटे तक दरवाजा न खुलने पर कर्मचारियों ने दरवाजे में छिद्र बनाकर देखा, जहां बालिका फांसी के फंदे से लटकी हुई दिखाई दी। इसके उपरांत तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होते ही थाना सिधारी पुलिस, फील्ड यूनिट, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे तथा नियमानुसार जांच प्रारम्भ की गई। घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य एकत्रित किए गए तथा पंचनामा की कार्रवाई के उपरांत शव को पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया। प्रारंभिक जांच में सखी वन स्टाप सेन्टर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का अवलोकन किया गया, जिसमें बालिका स्वयं अपनी इच्छा से शौचालय के अंदर जाती हुई दिखाई दे रही है। पुलिस द्वारा उपलब्ध समस्त साक्ष्यों एवं परिस्थितियों के आधार पर गहनता से जांच की जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि घटना से संबंधित पूछताछ व गहन निरीक्षण की जा रही है तथा संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया है। घटना के प्रत्येक पहलू की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जा रही है तथा जांच में जो भी तथ्य प्रकाश में आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि घटना की जांच पूरी पारदर्शिता एवं संवेदनशीलता के साथ की जाए तथा सभी आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी सदर नरेंद्र गंगवार, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध कुमार सिंह, थाना सिधारी के थानाध्यक्ष, वन स्टॉप सेंटर के स्टाफ सहित अन्य सम्बंधित उपस्थित रहे।









  



 

close