सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 की मतगणना बुधवार को बार सभागार में सकुशल संपन्...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। द डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव सत्र 2026-27 की मतगणना बुधवार को बार सभागार में सकुशल संपन्न हुई। पूरी चुनावी प्रक्रिया चुनाव अधिकारी शिवधन प्रसाद चौरसिया और एल्डर कमेटी के अध्यक्ष श्रीराम त्रिपाठी की देखरेख में पारदर्शिता के साथ पूरी की गई। मतों की गिनती के बाद चुनाव अधिकारी ने आधिकारिक परिणाम घोषित किए। जिसमें विभिन्न पदों पर हुए सीधे मुकाबले में विजेता और उपविजेता प्रत्याशियों में अध्यक्ष के एक पद पर भृगुनाथ राम 215 मत पाकर विजई हुए। वही महेन्द्र प्रताप सिंह को 190 मत और बलिराम यादव को 5 मत प्राप्त हुए। वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए लौटू राम मौर्य 273 मत और मुन्ना सिंह 210 मत पाकर विजई हुए। वही सत्यप्रकाश चतुर्वेदी 142 मत प्राप्त हुए। मंत्री के एक पद पर मनोज कुमार राय 260 मत पाकर विजई हुए। वही दीपक कुमार श्रीवास्तव को 131 मत सतिराम प्रजापति को 10 मत रविशंकर यादव को 8 मत प्राप्त हुए। सहमंत्री प्रशासन के एक पद पर आनन्द प्रकाश यादव 217 मत पाकर विजई हुए तो वही राहुल उपाध्याय 197 मत प्राप्त हुए। इस बार के चुनाव में कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर किसी भी प्रत्याशी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिसके कारण यह पद रिक्त रह गया। सदन के समक्ष कई पदों पर केवल एक-एक नामांकन होने के कारण कुछ पदों पर अधिवक्ताओं को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। जिसमें उपाध्यक्ष के दो पदों पर पंकज कुमार, बालकृष्ण यादव, कोषाध्यक्ष पद पर लालमोहन गिरी, सह मंत्री पुस्तकालय पद पर कृष्ण कुमार सिंह सह मंत्री प्रशासन पद पर हरेंद्र यादव और छः सदस्य वरिष्ठ कार्यकारी समिति पद पर अजीत कुमार सिंह, अमरजीत कुमार मल्ल, कुमारी आभा श्रीवास्तव, निकेश कुमार यादव, फैजान अहमद, श्यामजीत यादव और छह सदस्य कनिष्ठ कार्यकारिणी समिति के पद पर अवनेंद्र प्रताप सिंह, अशोक कुमार यादव, आनंद प्रकाश सिंह, आलोक कुमार सिंह और पंकज तिवारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






