Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा असंतोष

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l बूढ़नपुर - नगर पंचायत बुढ़नपुर के निराला नगर मोहल्ले में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा अस...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l बूढ़नपुर - नगर पंचायत बुढ़नपुर के निराला नगर मोहल्ले में बिजली व्यवस्था को लेकर उपभोक्ताओं में गहरा असंतोष है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि रानीपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 100 केवीए ट्रांसफार्मर के बार-बार खराब होने के बावजूद विद्युत विभाग स्थायी समाधान नहीं कर रहा है। ट्रांसफार्मर की मरम्मत के लिए उपभोक्ताओं से चंदा एकत्र करने की बात भी सामने आई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि ट्रांसफार्मर एक महीने से अधिक नहीं चल पाता और बार-बार जल जाता है। इसकी शिकायत कई बार संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन अब तक समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। लोगों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर में पर्याप्त मात्रा में तेल न होने के कारण वह बार-बार खराब हो रहा है। विभाग मूल कारण दूर करने के बजाय अस्थायी मरम्मत पर निर्भर है, जिससे उपभोक्ताओं को बार-बार आर्थिक बोझ उठाना पड़ रहा है। भीषण गर्मी और उमस के बीच लगातार बिजली बाधित रहने से महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों और बीमार लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि ट्रांसफार्मर की तकनीकी जांच कराकर आवश्यकतानुसार नया ट्रांसफार्मर लगाया जाए तथा उपभोक्ताओं से चंदा लेकर मरम्मत कराने की व्यवस्था पर तत्काल रोक लगाई जाए। स्थानीय लोगों ने यह भी आरोप लगाया कि समस्या के संबंध में जूनियर इंजीनियर सुधाकर यादव से कई बार फोन पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका। वहीं, इस मामले में विद्युत विभाग के एसडीओ सत्य प्रकाश ने बताया कि ट्रांसफार्मर में डाले जाने वाले तेल की मांग विभाग को भेज दी गई है। विभाग से तेल उपलब्ध होते ही ट्रांसफार्मर में आवश्यक तेल भरकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।









  



 

close