Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

इंडियन मेडिकल एसो. चुनाव में डॉ. डीपी राय अध्यक्ष व डॉ. रजनी त्रिपाठी बनीं सचिव

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आगामी सत्र 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव हरिहरपुर स्थित आईएमए भवन मे...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के आगामी सत्र 2026-28 के लिए द्विवार्षिक चुनाव हरिहरपुर स्थित आईएमए भवन में संपन्न हुए। चुनावी प्रक्रिया में जिले के चिकित्सकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भारी उत्साह के बीच अपना मतदान किया। मुख्य चुनाव आयुक्त डॉ. नंदलाल यादव और चुनाव आयुक्त डॉ. अभिषेक सिंह की देखरेख में आयोजित इस चुनाव में कुल 234 पंजीकृत मतदाता थे, जिनमें से 220 डॉक्टरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के कड़े मुकाबले में डॉ. डीपी राय ने अपने प्रतिद्वंदी डॉ. आनंद सिंह को बड़े अंतर से मात दी। डॉ. राय को 146 मत मिले, जबकि डॉ. सिंह 74 मतों पर सिमट गए। कोषाध्यक्ष पद पर डॉ. फरहान अहमद पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। सचिव पद पर रोचक मुकाबला इस चुनाव का सबसे रोमांचक मोड़ सचिव पद के लिए देखने को मिला। कड़ी टक्कर में डॉ. रजनी त्रिपाठी और डॉ. मोहम्मद खालिद दोनों को बराबर-बराबर (110-110) मत प्राप्त हुए, जिससे मुकाबला टाई हो गया। अंततः, निवर्तमान अध्यक्ष डॉ. निर्मल श्रीवास्तव ने बताया कि डॉ. खालिद की सहमति और कार्यकारिणी के आपसी विचार-विमर्श के बाद डॉ. रजनी त्रिपाठी को विजयी घोषित किया गया। परिणामों की आधिकारिक घोषणा के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का समर्थकों ने फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। जीत के बाद नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. डीपी राय और सचिव डॉ. रजनी त्रिपाठी ने सभी साथी चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया।









  



 

close