सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। नगर पंचायत बूढ़नपुर के खदरा मोहल्ले में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। नगर पंचायत बूढ़नपुर के खदरा मोहल्ले में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को लेकर शनिवार को स्थानीय लोगों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं मोहल्लेवासियों ने तहसील परिसर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि जल निकासी की समस्या को लेकर नगर पंचायत में कई बार शिकायत की गई, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। लगातार जलभराव के कारण लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं गंदा पानी जमा रहने से संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपजिलाधिकारी अभय राज पांडेय ने तत्काल नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी आशीष राय तथा राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेजकर निरीक्षण कराया। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जल निकासी की समस्या का जायजा लिया और तत्काल राहत के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू कराई। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल निकासी की समस्या का शीघ्र एवं स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि स्थानीय लोगों को भविष्य में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने समस्या के स्थायी समाधान की उम्मीद जताई। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे गीता विश्वकर्मा उषा देवी हंस देवी मीनू वर्मा इंद्रावती राधिका रेशमा लीलावती सोनू पटेल पंकज विश्वकर्मा मनोज वर्मा वीरेंद्र वर्मा संतोष विश्वकर्मा धीरज वर्मा गोविंद वर्मा सूरज वर्मा सुधीर पटेल सुरेश वर्मा दीनानाथ वर्मा अनिल कुमार विश्वकर्मा सीताराम वर्मा चंद्रावती देवी तारा देवी शीला देवी आदि उपस्थित रहे
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






