सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय आज़मगढ़ साउथ के तत्वावधान में अंचल प्रमुख, उप अंचल प्रमुख और...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, क्षेत्रीय कार्यालय आज़मगढ़ साउथ के तत्वावधान में अंचल प्रमुख, उप अंचल प्रमुख और क्षेत्र प्रमुख के मार्गदर्शन में ग्राम रफीपुर, ब्लॉक मोहम्मदपुर में खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत कृषि शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम में KVK के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. रणधीर नायक, डॉ. विजय कुमार विमल एवं डॉ. शैलेंद्र मिश्रा ने किसानों को मिट्टी की उर्वरता, कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले दुष्प्रभाव तथा रासायनिक उपयोग में कमी कर सतत कृषि अपनाने के उपायों की जानकारी दी। इस अवसर पर यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के लीड जिला प्रबंधक श्री अभिषेक कुमार तथा बैंक प्रतिनिधियों ने किसानों को सरकारी एवं बैंकिंग कृषि ऋण योजनाओं, उनके लाभ, ऋण प्राप्ति की प्रक्रिया एवं उपलब्ध वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी दी। “खेत बचाओ अभियान" कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय की एक माह लंबी राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य मिट्टी स्वास्थ्य की पुनर्बहाली, रासायनिक इनपुट के अत्यधिक उपयोग में कमी तथा टिकाऊ कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करना है।इसमें विभिन्न गांव से आये हुए किसानों को ऋण भी वितरित किये गए। इसके अतिरिक्त, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया, आजमगढ़ दक्षिण की शाखाओं द्वारा मार्टिनगंज ब्लॉक, फूलपुर, अहरौला, तरवा ब्लॉक, लालगंज ,ठेकमा,पवई,मेहनगर,सरैमीर एवं अन्य ब्लॉकों के गांवों में भी इसी प्रकार के कृषि शिविर आयोजित किए गए, जिससे बड़ी संख्या में किसान लाभान्वित हुए।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






