Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

20 वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या के समाधान को लेकर नपा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l वार्ड गुरुटोला अनंतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी के पास वर्षों से चली आ रही जलभराव एवं नाले की गंभीर समस्या के...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l वार्ड गुरुटोला अनंतपुरा स्थित हनुमानगढ़ी के पास वर्षों से चली आ रही जलभराव एवं नाले की गंभीर समस्या के संबंध में नगर पालिका परिषद आजमगढ़ के अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर भाई ने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष  ने क्षेत्रवासियों की समस्या को गंभीरता से सुनते हुए अति शीघ्र नाला निर्माण कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। इस संबंध में सभासद एवं सदस्य जिला योजना समिति आजमगढ़ मोहम्मद अफजल ने बताया कि पिछले लगभग 20 वर्षों से बारिश के दौरान हनुमानगढ़ी एवं आसपास के क्षेत्र में जलभराव की समस्या से स्थानीय लोग परेशान थे। नगर पालिका में लगातार इस मुद्दे को उठाया गया, जिसे अध्यक्ष ने गंभीरता से लेते हुए नाला निर्माण का प्रस्ताव पारित कराया। यह निर्णय क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा और नाला निर्माण पूर्ण होने के बाद जलभराव तथा आवागमन की समस्या का स्थायी समाधान होने की उम्मीद है। समस्त मोहल्लावासियों की ओर से नगर पालिका अध्यक्ष सरफराज आलम मंसूर भाई का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया गया l इस अवसर पर बड़े भाई प्रवीण सिंह बड़ी भाभी लता सिंह पूर्व सभासद डॉ. शहजादे भाई दीपक राय जी सफाई नायक निसार खान दिनेश वर्मा जी सहित अनेक गणमान्य लोग एवं मोहल्लावासी उपस्थित रहे।









  



  

close