Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सर्वाइकल कैंसर जागरूकता कार्यक्रम में HPV टीकाकरण का दिया गया संदेश

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देश में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन, लखनऊ द...

 


सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश श्रीमती आनंदीबेन पटेल के दिशा-निर्देश में स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा संचालित "आनंदी मां–एक जीवन बचाओ" अभियान एवं "कैंसर मुक्त भारत यात्रा" के अंतर्गत कंपोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, हाइडिल कॉलोनी, सिधारी, नगर क्षेत्र, आजमगढ़ में सर्वाइकल कैंसर (HPV) जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीरा सिंह ने की। कार्यक्रम में छात्राओं, महिलाओं एवं स्थानीय नागरिकों सहित लगभग 100 प्रतिभागियों ने सहभागिता की। इस दौरान सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम, समय पर जांच, HPV टीकाकरण, स्वस्थ जीवनशैली तथा कैंसर से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्त्री वेलफेयर फाउंडेशन की पूर्वांचल संयोजक पूजा सिंह एवं जिला संयोजक एवं ब्रांड एंबेसडर डॉ. विपिन यादव ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के मार्गदर्शन में चलाया जा रहा यह अभियान समाज को कैंसर के प्रति जागरूक बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने लोगों से समय पर जांच कराने एवं HPV टीकाकरण को अपनाने की अपील की। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती मीरा सिंह ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना भी विकसित करते हैं। इस अवसर पर अभय कुमार यादव, कृषि अनुदेशक (LBD) ने सभी अतिथियों, आयोजकों, शिक्षकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ समाज में जन-जागरूकता फैलाने का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने सभी से "कैंसर मुक्त भारत" के संदेश को अपने परिवार एवं समाज तक पहुँचाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का आयोजन दुर्गा शक्ति सेवा ट्रस्ट एवं उपजा उप वेलफेयर एसोसिएशन के सहयोग से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त शिक्षकगण एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी प्रतिभागियों ने कैंसर जागरूकता का संदेश जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।









  



  

close