Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में एनआरएलएम की समीक्षा बैठक संपन्न

  पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के सख्त निर्देश सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद...

 


पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने के सख्त निर्देश

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब परिवारों, विशेषकर पात्र गृहस्थी एवं अंत्योदय राशन कार्ड धारक सदस्यों को स्वयं सहायता समूहों से जोड़कर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना रहा। समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निम्नलिखित कड़े निर्देश जारी किए गए कि दो दिनों में समूह सखियों का चयन: प्रत्येक ग्राम पंचायत में अनिवार्य रूप से 2-2 समूह सखी पदस्थ की जाएंगी। जिन ग्राम पंचायतों में अभी दो समूह सखी तैनात नहीं हैं, वहां आगामी दो कार्यदिवसों के भीतर चयन प्रक्रिया को हर हाल में पूरा कर लिया जाए। आर आई आर डी दोहरीघाट में प्रशिक्षण और 30 हजार समूहों का लक्ष्य: चयनित सभी समूह सखियों का अनिवार्य प्रशिक्षण आर.आई.आर.डी. दोहरीघाट में कराया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद प्रत्येक समूह सखी को 10-10 नए स्वयं सहायता समूहों का गठन करना होगा, ताकि जनपद में कुल 30 हजार समूहों के गठन का लक्ष्य समय से हासिल किया जा सके। ग्राम पंचायतों में लगेंगे विशेष कैंप: पूर्ति अधिकारी और ब्लॉक मिशन प्रबंधक आपस में बेहतर तालमेल बिठाकर प्रत्येक ग्राम पंचायत में विशेष कैंपों का आयोजन करेंगे। इन कैंपों के जरिए गांव के सभी पात्र गृहस्थी और अंत्योदय कार्ड धारक सदस्यों को चिन्हित कर उन्हें समूहों में शामिल किया जाएगा। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि नवगठित स्वयं सहायता समूहों को शुरुआती मदद के तौर पर 'समूह स्टार्टअप' फंड दिया जाए। इसके बाद 3 महीने की अवधि पूरी होने पर रिवॉल्विंग फंड  के रूप में ₹30,000 की राशि और पात्रता के अनुसार 6 महीने पूरे होने पर कम्युनिटी इन्वेस्टमेंट फंड की धनराशि बिना किसी देरी के उपलब्ध कराई जाए। जिलाधिकारी का संदेश: "ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में से एक है। पात्र परिवारों को समूहों से जोड़ने और उन्हें वित्तीय लाभ पहुंचाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी तय समय-सीमा के भीतर इन निर्देशों का पालन सुनिश्चित करें।"  इस बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ,उपायुक्त स्वतः रोजगार, जिला पूर्ति अधिकारी ,खंड विकास अधिकारी , पूर्ति अधिकारी एवं ब्लॉक मिशन प्रबंधकों ने प्रतिभाग किया।









  



 

close