Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह में आज़मगढ़ जिला सहकारी बैंक को प्रथम पुरस्कार

  वित्तीय प्रगति पर डिप्टी सीएम और सहकारिता मंत्री ने किया सम्मानित सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह 2026 का आय...

 

वित्तीय प्रगति पर डिप्टी सीएम और सहकारिता मंत्री ने किया सम्मानित

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। राज्य स्तरीय सहकारी सप्ताह 2026 का आयोजन लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ज्यूपिटर हॉल में किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश के 16 नवीन लाइसेंस प्राप्त जिला सहकारी बैंकों में आज़मगढ़ जिला सहकारी बैंक लि. को वित्तीय वर्ष 2025-26 में उल्लेखनीय प्रदर्शन के लिए प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उप मुख्यमंत्री श्री बृजेश पाठक और सहकारिता मंत्री श्री जे.पी.एस. राठौर ने बैंक के अध्यक्ष लक्ष्मण प्रसाद मौर्य और सचिव/मुख्य कार्यपालक अधिकारी  नसीरुद्दीन को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। बैंक अध्यक्ष  लक्ष्मण प्रसाद मौर्य ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और संचालक मंडल के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सम्मान बैंक की मेहनत और पारदर्शिता का परिणाम है। बैंक ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में बी.पैक्स के माध्यम से किसानों को 70 करोड़ रुपये का उर्वरक और अन्य रसायन उपलब्ध कराए। वहीं केसी ऋण के तहत लगभग 50 करोड़ रुपये का वितरण किया गया। बैंक ने इसी वित्तीय वर्ष में 40.08 लाख रुपये का शुद्ध लाभ भी अर्जित किया। सहकारिता मंत्री ने कहा कि जिला सहकारी बैंक ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। आज़मगढ़ बैंक ने वित्तीय अनुशासन और किसान सेवा के मानकों को पूरा कर प्रदेश के अन्य बैंकों के लिए उदाहरण प्रस्तुत किया है।









  



 

close