सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक का...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में सैनिक बन्धु की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य जनपद के पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों की समस्याओं को सुनकर उनका समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में उपस्थित पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों ने अपनी समस्याओं एवं मांगों को मुख्य राजस्व अधिकारी के समक्ष रखा। इस दौरान राजस्व, पेंशन, भूमि संबंधी मामलों सहित अन्य विभागों से संबंधित कुल 05 प्रकरण प्राप्त हुए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने प्रत्येक प्रकरण को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का नियमानुसार परीक्षण करते हुए उनका गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि पूर्व सैनिकों ने राष्ट्र की सुरक्षा एवं सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उनके सम्मान एवं कल्याण के लिए शासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए तथा किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न होने पाए। बैठक में उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की गई कि वे विभागीय समन्वय स्थापित कर लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान कराएं, जिससे पूर्व सैनिकों एवं उनके परिवारों को अनावश्यक कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक ट्रैफिक पंकज कुमार श्रीवास्तव, जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी विंग कमांडर कुमार राजीव रंजन (अ0प्रा0) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






