Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

ई-रिक्शा व बैटरी चोरी की घटनाओं पर लगाम, ई-रिक्शा व बैटरी चोरी करने वाले अंतर्जनपदीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्र...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। संयुक्त टीम द्वारा ई-रिक्शा चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 06 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया तथा उनके कब्जे से 08 चोरी की ई-रिक्शा एवं 36 बैटरियां बरामद की गईं। घटना का विवरण- थाना कोतवाली क्षेत्र में विगत दिनों ई-रिक्शा व बैटरी चोरी की लगातार घटनाएं सामने आई थीं। इस संबंध में विभिन्न पीड़ितों द्वारा थाना कोतवाली पर निम्नलिखित अभियोग पंजीकृत कराए गए- मु0अ0सं0- 335/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी खुर्शीद अहमद की नई APM कंपनी की ई-रिक्शा चोरी। मु0अ0सं0- 351/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी राकेश केशरी की ई-रिक्शा हर्रा की चुंगी पार्किंग से चोरी। मु0अ0सं0- 356/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी बृजेश मोदनवाल की ई-रिक्शा मस्जिद के बाहर से चोरी। मु0अ0सं0- 357/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी सतीश मिश्रा की ई-रिक्शा जिला अस्पताल परिसर से चोरी। मु0अ0सं0- 359/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी पप्पू गुप्ता की ई-रिक्शा घर के बाहर से चोरी। मु0अ0सं0- 360/2026 धारा 303(2) बीएनएस – वादी अशफाक अहमद की ई-रिक्शा जजी मैदान पार्किंग से चोरी। जनपद में लगातार हो रही इन चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के द्वारा थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम एवं सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम गठित की गई थी। दौराने विवेचना अभियुक्त/अभियुक्ता 1- मो. मिजान पुत्र गुफरान अहमद, 2- अखिलेश यादव उर्फ समीर यादव पुत्र लालधर यादव, 3- विनोद जायसवाल पुत्र शिवानन्द जायसवाल, 4- योगेश्वर जायसवाल पुत्र स्व. हीरालाल जायसवाल, 5- बृजेश कुमार गुप्ता पुत्र रामआधार गुप्ता, 6- तब्सुम पुत्री सलाउद्दीन अंसारी का नाम प्रकाश में आया। आज रात्रि संयुक्त पुलिस टीम द्वारा मोहटी घाट क्षेत्र से घटना में प्रकाश में आए 06 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से 08 चोरी की ई-रिक्शा तथा 36 बैटरियां बरामद की गईं। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है, गिरोह में प्रत्येक सदस्य की अलग-अलग भूमिका निर्धारित थी। गिरोह की महिला सदस्या तबस्सुम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घूमकर बिना निगरानी खड़ी ई-रिक्शाओं की पहचान एवं रेकी करती थी। इसके बाद अन्य सदस्य मौके का फायदा उठाकर ई-रिक्शा चोरी कर लेते थे। चोरी के बाद ई-रिक्शा को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसकी बैटरियां एवं अन्य मूल्यवान सामान निकाल लिया जाता था तथा बाद में ई-रिक्शा को कबाड़ अथवा अन्य माध्यमों से बेचने की व्यवस्था की जाती थी। बिक्री से प्राप्त धनराशि सभी सदस्य आपस में बराबर-बराबर बांट लेते थे। पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने थाना कोतवाली एवं थाना सिधारी क्षेत्र में हुई कई ई-रिक्शा चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया है l थाना कोतवाली के निरीक्षक अपराध/थाना प्रभारी रफी आलम, उ0नि0 सौरभ त्रिपाठी (चौकी प्रभारी रोडवेज), उ0नि0 प्रमोद कुमार यादव (चौकी प्रभारी पहाड़पुर), उ0नि0 मिथिलेश कुमार प्रजापति (चौकी प्रभारी बलरामपुर), म0उ0नि0 प्रियंका तिवारी (चौकी प्रभारी एलवल), रि0कां0 गिरिजाशंकर, रि0कां0 सचिन मिश्रा, रि0म0कां0 सिमरन गुप्ता, कां0 आदित्य कुमार, रि0कां0 ऋषिकेश यादव, कां0 अभिषेक सरोज, रि0कां0 अम्बरदीप एवं कां0 नित्यानन्द यादव। उ0नि0 सच्चिदानन्द यादव, कां0 अनिल यादव, कां0 दिग्विजय तिवारी, कां0 श्रेष्ठ यादव, कां0 आनन्द मौर्या एवं कां0 आसु सिद्दिकी जनपद आजमगढ़ l थाना कोतवाली पुलिस, विशेष अपराध नियंत्रण टीम, चोरी अनावरण टीम तथा सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम को ₹25,000/- (पच्चीस हजार रुपये) का नगद पुरस्कार प्रदान किए जाने की भी घोषणा की गई है।









  



 

close