Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

चोरी की दो मोटरसाइकिल, अवैध तमंचा व कारतूस के साथ संगठित वाहन चोर गिरोह के दो शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। थाना मुबारकपुर - उ0नि0  कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा) मय हमराही पुलिस बल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। थाना मुबारकपुर - उ0नि0  कुलदीप कुमार (चौकी प्रभारी लोहरा) मय हमराही पुलिस बल क्षेत्र में अपराध नियंत्रण एवं संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग में मामूर थे। इसी दौरान मुखबिर से प्राप्त सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दामोदरपुर अंडरपास से लगभग 400 मीटर आगे दामोदरपुर गांव की ओर जाने वाले मार्ग पर घेराबंदी   कर दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी एवं जांच के दौरान उनके कब्जे से चोरी की  02 स्प्लेंडर मोटरसाइकिल 01 अवैध देशी तमंचा (.315 बोर) तथा 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। अभियुक्तों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ में अभियुक्तों ने स्वीकार किया कि वे चोरी की मोटरसाइकिलों को विभिन्न स्थानों से चोरी कर छिपाकर रखते थे तथा अवसर मिलने पर उन्हें बेच देते थे। बरामद स्प्लेंडर प्रो मोटरसाइकिल को लगभग 4-5 वर्ष पूर्व कर्मरी गडेरूआ (थाना जीयनपुर) क्षेत्र से तथा स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल को सिधारी हाईडिल क्षेत्र से चोरी करना स्वीकार किया। अभियुक्त सुभाष यादव ने बरामद अवैध तमंचा अपनी सुरक्षा हेतु रखना बताया।









  



 

close