सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़ l तहसील-सदर अंतर्गत थाना मुबारकपुर के ग्राम मोहब्बतपुर (पूर्वी क्षेत्र) में पोखरी खुदाई के नाम पर एक कि...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़ l तहसील-सदर अंतर्गत थाना मुबारकपुर के ग्राम मोहब्बतपुर (पूर्वी क्षेत्र) में पोखरी खुदाई के नाम पर एक किसान की जमीन पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। पीड़ित किसान ने उपजिलाधिकारी सदर को प्रार्थना-पत्र देकर जमीन की पैमाइश कराने और निर्माण कार्य रुकवाने की मांग की है। पीड़ित ने बताया कि गाटा संख्या-1562 के निवासी दयाराम राजभर पुत्र टिल्टू राजभर का आरोप है कि उनकी पुश्तैनी जमीन, जिसे वे वर्षों से जोतते-बोते चले आ रहे हैं, उसे गांव के कुछ प्रभावशाली लोग और ग्राम प्रधान की मिलीभगत से जबरन पोखरी में शामिल करने का प्रयास कर रहे हैं। पीड़ित के अनुसार, उनकी जमीन के बगल में गाटा संख्या-1571 में पोखरी की सरकारी खुदाई का कार्य चल रहा है। आरोप है कि इसी कार्य की आड़ में खुदाई करने वाली टीम उनकी निजी भूमि की मेड़ को काटकर पोखरी में मिला रही है। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जा रही है l पीड़ित दयाराम का आरोप है कि जब उन्होंने उक्त अवैध खुदाई का विरोध किया, तो वहां मौजूद दबंगों ने उन्हें देख लेने की धमकी दी और मारने-पीटने के लिए दौड़ाया। पीड़ित ने बताया कि इस घटना के बाद से वे काफी भयभीत हैं और अपनी संपत्ति की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।प्रशासन से की यह मांग किया है l पीड़ित ने उपजिलाधिकारी सदर को दिए पत्र में स्पष्ट किया है कि वह विकास कार्य के विरोधी नहीं हैं, लेकिन प्रशासन को पहले गाटा संख्या-1562 की निष्पक्ष पैमाइश करानी चाहिए ताकि सीमा का निर्धारण हो सके। उन्होंने मांग की है कि भूमि की पैमाइश के बाद ही खुदाई का कार्य आगे बढ़ाया जाए ताकि किसी किसान के साथ अन्याय न हो। इस संबंध में जब हमने तहसील प्रशासन का पक्ष जानने का प्रयास किया, तो स्थानीय अधिकारियों ने मामले की जांच कराकर नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






