Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति व बन्धुआ मजदूरी के विरुद्ध जनपद में चला सघन अभियान

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति क...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l निदेशक, मुख्यालय महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ0प्र0 लखनऊ के निर्देशन में बाल श्रम, बाल भिक्षावृत्ति की रोकथाम एवं बन्धुआ मजदूरों को मुक्त कराने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, आजमगढ़ के कुशल निर्देशन तथा श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक यातायात/नोडल अधिकारी थाना ए.एच.टी. के पर्यवेक्षण में थाना एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा जनपद आजमगढ़ के थाना क्षेत्र जहानागंज, तरवां एवं मेहनगर के कस्बों/बाजारों में विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान मिठाई की दुकानों एवं मोटरसाइकिल वर्कशॉपों पर कुल 05 बाल श्रमिक कार्य करते हुए पाए गए। मौके पर उपस्थित बाल श्रमिकों के परिजनों को बुलवाकर सेवायोजकों एवं परिजनों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा भविष्य में बच्चों से बालश्रम न कराने हेतु हिदायत दी गई। साथ ही संबंधित प्रतिष्ठानों के सेवायोजकों के विरुद्ध अधिनियम का उल्लंघन पाए जाने पर श्रम विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी की गई। संयुक्त टीम द्वारा दुकानदारों एवं आमजन को बालश्रम न कराने के संबंध में जागरूक किया गया तथा सार्वजनिक स्थानों, मिठाई की दुकानों, रेस्टोरेंट/ढाबों, बेकरी, ऑटोमोबाइल की दुकानों, गैराज आदि स्थानों पर बालश्रम निषेध संबंधी पोस्टर चस्पा किए गए। इसके अतिरिक्त शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 108, 112, 1090, 1930, 1098, 1076 एवं 181 के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।









  



 

close