Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

पुश्तैनी कब्रिस्तान में शव दफनाने से विपक्षियों ने रोका बढ़ा विवाद

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   मुबारकपुर / आजमगढ़ l नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी की मृत्यु होने पर शव को पुश्तैनी कब्रिस्तान में जैसे ही खुदाई...

 


सवाददाता - बागी न्यूज 24  

मुबारकपुर / आजमगढ़ l नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी की मृत्यु होने पर शव को पुश्तैनी कब्रिस्तान में जैसे ही खुदाई करने लगे दफनाने को लेकर एक ही समुदाय के दो पक्ष आमने सामने आ गये।एक पक्ष पुश्तैनी कब्रिस्तान की भूमि का दवा कर रहा था वहीं दूसरा पक्ष इसे ईदगाह की भूमि बता रहा था।दोनों पक्षो के बीच बढता विवाद की सूचना पर प्रशासन हरकत में आया और दोनों पक्षो को बुलाकर थाने में सुलह समझौता करया गया। शव वहीं दफनाने पर दोनों पक्ष की सहमत बनी इसके बाद न्यायालय में याचिका दाखिल कर आपने अपने कागज दूरुस्त करवाने बाद ही दोबारा दावा प्रस्तुत करेंगे  मृत्यु होने पर शव बगल के बड़ी कब्रिस्तान में दफन किया जायेग तथा मामले का निपटारा होने तक बगल में दफ़नाया जायेगा। मामले का निरकारण होने पर यहां पुनः शव दफ़नाया जा सकता l मुबारकपुर नगर के मोहल्ला अलीनगर निवासी मोहम्मद शमीम 85 वर्ष का बीती रात सोमवार को निधन हो गया। मंगलवार को सुबह शव को दफन करने के लिए परिजन जब राजस्थानी कब्रिस्तान में कब्र को खोदने पहुंचे तो विपक्षी ईदगाह कमेटी के सदस्यों ने वहां पहुंचकर कब्र खोदने से रोक दिया।इसके बाद दोनों पक्ष आमने सामने हो गये।सुबह पांच बजे यह विवाद तुल पकड़ लेता की पुलिस मौके पर पहुंच गई और इसकी सूचना तत्काल राज्स्व विभाग को दी इसके बाद राजस्व विभाग की टीम के साथ नायब तहसीलदार वीरेन्द्र कुमार साथ में राजस्व निरीक्षक जयनारायण सिंह व लेखपाल रामकृपाल सिंह, देवानंद सिंह व बीरबल पासी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षो को थाने बुलाया गया। लगभग छः घंटे पंचायत होने के बाद अधिकारियों के समकक्ष दोनों सुलह समझौता हो गया। समझौते में यह बात तय हुई की न्यालय से दोनों अपनी भूमि का निर्णय करायेंगे। आज के दिन शव इसी कब्रिस्तान में दफन होगा।इसके न्यायालय के आदेश के उपरांत अगर किसी की मृत्यु होती है तो।बगल में बड़ी वाली कब्रिस्तान में शव दफन किया जायेगा जबतक न्यायालय का कोई आदेश पारित नहीं हो जाता। सुलह समझौता में मृतक पक्ष से मोहम्मद शोयेब सहित पांच लोग तथा ईदगाह कमेटी पक्ष से हाजी मंसूर सहित पांच लोग मौजूद थे ! इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी निरीक्षक शशि चंद चौधरी ने कहा कि कल सुबह मौके शांति बनाये रखने के लिए दोनों पक्षों जिम्मेदार को थाना बुलाया गया और उच्चाअधिकारियों को मामले से अवगत कराया गया राजस्व विभाग की टीम ने मौका मुआयना किया तथा सुलह समझौता कराने में अहम भूमिका निभाई गई









  



  

close