सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। थाना सरायमीर -घटना का विवरण -थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। उ0नि0 हरिकेश शर्मा मय ...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। थाना सरायमीर -घटना का विवरण -थाना सरायमीर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई। उ0नि0 हरिकेश शर्मा मय पुलिस टीम क्षेत्र में भ्रमण एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि बीनापारा पुलिया के पास एक व्यक्ति अवैध हेरोइन के साथ किसी का इंतजार कर रहा है। सूचना पर क्षेत्राधिकारी फूलपुर श्री किरणपाल सिंह को अवगत कराते हुए पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास करने लगा, जिसे सतर्कता एवं तत्परता से मौके पर ही पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम वीरु सोनकर पुत्र महेन्द्र सोनकर, निवासी पूनापोखर, थाना सरायमीर, बताया। क्षेत्राधिकारी फूलपुर किरन पाल सिंह की उपस्थिति में नियमानुसार तलाशी लेने पर अभियुक्त के कब्जे से 50 पुड़िया (कुल 4.80 ग्राम) अवैध हेरोइन बरामद हुई। बरामद मादक पदार्थ का इलेक्ट्रॉनिक तराजू से वजन कराया गया तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए अभियुक्त को धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है l अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व से चोरी, चोरी की संपत्ति रखने एवं एनडीपीएस एक्ट सहित कुल 05 अभियोग पंजीकृत हैं l






