Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नवीन परती पर अवैध कब्जा पर प्रशासन की कड़ी कार्रवाई

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़ l बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव में सोमवार को प्रशासन ने सरकारी नवीन पर...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़ l बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के अतरौलिया थाना अंतर्गत गोविंदपुर गांव में सोमवार को प्रशासन ने सरकारी नवीन परती भूमि पर किए गए अवैध कब्जे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय के निर्देश पर नायब तहसीलदार विवेकानंद के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर भूमि को कब्जा मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार, गोविंदपुर गांव निवासी कल्पनाथ ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर सरकारी नवीन परती भूमि पर अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवा दिया।
कार्रवाई के दौरान राजस्व विभाग और पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा, जिससे अभियान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा करने वालों में हड़कंप मच गया।
उपजिलाधिकारी अभयराज पाण्डेय ने मीडिया से बातचीत में कहा कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि कोई व्यक्ति सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और आवश्यकता पड़ने पर जेल भेजने की भी कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण न करें तथा यदि कहीं अवैध कब्जे की जानकारी हो तो उसकी सूचना प्रशासन को दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके।









  



 

close