Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

नई लाइनों से ओवरलोडिंग होगी कम, उपभोक्ताओं को मिलेगी बेहतर एवं निर्बाध बिजली आपूर्ति : मुख्य अभियंता

आजमगढ़ मंडल में 11 केवी की 102 नई विद्युत लाइनें बनेंगी, 8.74 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। बिजल...

आजमगढ़ मंडल में 11 केवी की 102 नई विद्युत लाइनें बनेंगी, 8.74 करोड़ रुपये की परियोजना को मिली मंजूरी

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। बिजली की बढ़ती मांग और उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्तापूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बिजली निगम ने आजमगढ़ मंडल के चारों वितरण सर्किलों में 11 केवी की 102 नई विद्युत लाइनें स्थापित करने की तैयारी शुरू कर दी है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना पर लगभग 8.74 करोड़ रुपये व्यय किए जाएंगे। शासन से इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है और जल्द ही निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाएगा। यह जानकारी मुख्य अभियंता (वितरण) राम बाबू ने पत्रकार वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि आजमगढ़ मंडल के तीनों जनपदों के चारों वितरण सर्किलों में विभिन्न श्रेणियों के 14 लाख से अधिक विद्युत उपभोक्ता हैं। कई 11 केवी फीडरों पर उपभोक्ताओं की संख्या अधिक होने के कारण विद्युत लाइनों पर अत्यधिक भार पड़ता है, जिससे विशेषकर गर्मी के मौसम में ओवरलोडिंग एवं फॉल्ट की घटनाएं बढ़ जाती हैं। नई लाइनों के निर्माण से पुराने फीडरों का भार विभाजित होगा, जिससे विद्युत आपूर्ति अधिक सुचारु, विश्वसनीय एवं बाधारहित हो सकेगी। मुख्य अभियंता ने बताया कि व्यावसायिक योजना के अंतर्गत तैयार प्रस्ताव को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है। योजना के अनुसार मऊ सर्किल में 56 नई लाइनों के निर्माण पर 279.13 लाख रुपये, बलिया सर्किल में 13 लाइनों पर 96.26 लाख रुपये, आजमगढ़ प्रथम सर्किल में 21 लाइनों पर 239.36 लाख रुपये तथा आजमगढ़ द्वितीय सर्किल में 12 लाइनों पर 259.85 लाख रुपये व्यय किए जाएंगे। उन्होंने उपभोक्ताओं से भी अपील की कि वे बिजली बिल समय से जमा करें तथा किसी भी तकनीकी समस्या की सूचना विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर दें।










  



  

close