सवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। समाजवादी पार्टी से जुड़े चंद्रदेव राम यादव ‘करैली’ का 74वां जन्मदिन बेहद खास और भव्य अंदाज में मन...
सवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। समाजवादी पार्टी से जुड़े चंद्रदेव राम यादव ‘करैली’ का 74वां जन्मदिन बेहद खास और भव्य अंदाज में मनाया गया। जन्मदिन के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में बधाई देने के लिए समर्थकों, पार्टी कार्यकर्ताओं, करीबियों और चाहने वालों की भारी भीड़ उमड़ी। आलम यह रहा कि पूरा पंडाल लोगों से खचाखच भरा नजर आया और जन्मदिन समारोह एक बड़े जनसमागम में तब्दील हो गया। कार्यक्रम की खास बात रही 74वें जन्मदिन पर 74 किलो का विशाल केक। चंद्रदेव राम यादव ‘करैली’ ने समर्थकों और शुभचिंतकों की मौजूदगी में 74 किलो का केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। जैसे ही उन्होंने केक काटा, समर्थकों ने तालियों और शुभकामनाओं के साथ जन्मदिन की खुशी साझा की। कार्यक्रम में दूर-दूर से पहुंचे समर्थकों और करीबियों ने उन्हें फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए जन्मदिन की बधाई दी और उनके स्वस्थ, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। मंच से लेकर पूरे पंडाल तक समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी दिखाई दी। इस दौरान पार्टी के विचारों, संगठन की मजबूती और कार्यकर्ताओं की एकजुटता का संदेश भी दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन की ताकत कार्यकर्ताओं की एकजुटता में है और इसी एकजुटता के साथ पार्टी को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर संदीप यादव ‘गुड्डू’ समेत समाजवादी पार्टी से जुड़े कई नेता, पदाधिकारी, कार्यकर्ता, समर्थक और चंद्रदेव राम यादव ‘करैली’ के करीबी मौजूद रहे। 74 साल की उम्र और 74 किलो केक के साथ मनाया गया यह जन्मदिन समारोह, समर्थकों के उत्साह और बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी के चलते खास चर्चा का विषय बना रहा।
"BAGI News 24" Chief Editor Abdul Kaidir "Baaghi", Bureau Office –District Cooperative Federation Building, backside Collectorate Police Station, Civil Line, Azamgarh, Uttar Pradesh, India, Pin Number – 276001 E-mail Address – baginews24@gmail.com, Mobile Number - +91 9415370695






