Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

एम.जे. चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। सिधारी स्थित हाइडिल चौराहे पर एम.जे. चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। सिधारी स्थित हाइडिल चौराहे पर एम.जे. चैरिटेबल ब्लड सेंटर का भव्य शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नितेश तिवारी की माता जी ने फीता काटकर ब्लड सेंटर का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन समारोह के दौरान रक्तदान करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और रक्तदान के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। लोगों ने स्वेच्छा से आगे आकर रक्तदान किया और दूसरों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित किया।
ब्लड की उपयोगिता किसी से छिपी नहीं है। सड़क दुर्घटना, ऑपरेशन, गंभीर बीमारी और प्रसव जैसी आपात परिस्थितियों में समय पर रक्त की उपलब्धता किसी मरीज के लिए जीवन और मृत्यु के बीच का अंतर बन सकती है। प्रबंधन के अनुसार, यह आजमगढ़ का चौथा ब्लड बैंक है। नए ब्लड सेंटर के शुरू होने से जिले में रक्त सेवाओं को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। लोगों का रुझान भी इस नई पहल की ओर देखने को मिला। समारोह में रक्तदान के साथ लोगों को नियमित स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। एम.जे. चैरिटेबल ब्लड सेंटर, हाइडिल चौराहा, सिधारी, आजमगढ़ में शुरू किया गया है। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है—इसलिए रक्तदान कीजिए, जीवन बचाइए।





close