Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE
TRUE

Pages


Breaking

latest

सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ छात्र परिषद पदग्रहण समारोह

  सवाददाता - बागी न्यूज 24   आजमगढ़। सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा में आज प्रधानाचार्या सुश्री यामिनी अरोड़ा एवं प्रबंधक श्री पीयूष मोढ...

 

सवाददाता - बागी न्यूज 24  

आजमगढ़। सेंट जेवियर्स किंडरगार्टन, कलीचौरा में आज प्रधानाचार्या सुश्री यामिनी अरोड़ा एवं प्रबंधक श्री पीयूष मोढा के कुशल मार्गदर्शन में  छात्र परिषद पदग्रहण समारोह 2026-27 का आयोजन बड़े उत्साह के साथ किया गया। इस समारोह में  नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्यों को औपचारिक रूप से पदभार सौंपा गया। समारोह में निदेशिका महोदया सुश्री स्नेहा चंद्रा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना से हुआ। इसके बाद नव निर्वाचित परिषद सदस्यों की शानदार परेड, सैश एवं बैज अलंकरण समारोह एवं शपथ ग्रहण हुआ। शपथ प्रधानाचार्या द्वारा दिलाई गई। प्रधानाचार्या यामिनी अरोड़ा ने नव नियुक्त नेताओं को बधाई देते हुए आदर्श नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। प्रबंध निदेशक श्री प्रशांत चंद्र ने बच्चों को बधाई देते हुए कहा, _“नेतृत्व का अर्थ है जिम्मेदारी और सेवा। मुझे विश्वास है कि हमारे नव निर्वाचित छात्र परिषद के सदस्य सेंट जेवियर्स के मूल्यों को आगे बढ़ाएंगे।





close