संवाददाता - बागी न्यूज 24 आजमगढ़। भारतीय खाद्य निगम मजदूर संघ उ0प्र0 का त्रैवार्षिक चुनाव आम सभाकी बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम...
संवाददाता - बागी न्यूज 24
आजमगढ़। भारतीय खाद्य निगम मजदूर संघ उ0प्र0 का त्रैवार्षिक चुनाव आम सभाकी बैठक में कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति व संवैधानिक तरीके से सम्पन्न हुआ था, जिसमें हरिश्चद्र सिंह सभापतिध्अध्यक्ष एवं श्री राजवीर राजपूत मंत्री एवं अशोक कुमार उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। अपर श्रमायुक्त,अपर रजिस्टार टेªड यूनियन लखनऊ क्षेत्र लखनऊ द्वारा परीक्षणोपरान्त टेªड यूनियन अधिनियम 1926 के अन्तर्गत जारी शासनादेश संख्या-6741 (एच0आई0),36‘-02-40 (टी0यू0),84 दिनांक 27.11.1990 द्वारा प्रतिनिर्धारित शक्तियों का प्रयोग करते हुए दिनांक 10.05.2024 को प्रमाण-पत्र जारी किया गया। हरिश्चन्द सिंह के अध्यक्ष,सभापति बनने से भारतीय खाद्य निगम के मजदूरों में काफी हर्ष है। उनके द्वारा मजदूरों के हित को हमेशा सर्वोपरि रखा जाताहै। उनके मृदुल स्वभाव, सादगी, ईमानदारी कर्मठता को देखते हुए मजदूरों ने दोबारा उनके नाम पर अपनी आम सहमति दी, जो अपने आप मे ंएक ऐतिहासिक जीत है। सिंह को दोबारा अध्यक्ष बनने पर सभी मजदूर वर्करों एवं शुभचिन्तकों ने बधाईया दी है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से दीपक, अशोक श्रीवास्तव, देवा सिंह, महेश सिंह, शीशराम, आशीष तिवारी, वीरेन्द्र यादव, बृजेश यादव, सुनील दूबे, सन्तोष यादव, पुष्पेन्द्र यादव, वेद प्रकाश सिंह, ज्ञान प्रकाश सिंह, बेदपाल, दीपक मिश्रा आदि लोग रहे।